• Sat. Jul 27th, 2024

बर्फ में ढके मतदान केंद्र, 15 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंची पोलिंग टीम,

Byukcrime

Nov 11, 2022 #ukcrime, #uttakhand

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार थम गया है। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी ने दिक्‍कत बढ़ाई है। पोलिंग पार्टियां बर्फ के बीच मतदान केंद्रों तक पहुंची।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। प्रदेश में मौसम ने भी करवट बदल ली है। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी ने चुनाव आयोग की मुश्किल बढ़ाई है। सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भरमौर-पांगी के तहत उपमंडल पांगी में पेश आई। भारी बर्फ के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों तक पहुंची। भारी बर्फ के बीच वीरवार को पांगी मुख्यालय किलाड़ से सभी 36 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं। जनजातीय क्षेत्र लाहुल स्‍पीति में 92 मतदान केंद्र हैं, इनमें से अधिकतर में बर्फबारी हुई है। जिला किन्‍नौर के कुछ मतदान केंद्र बर्फ से प्रभावित हैं।

By ukcrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *