• Sat. Jul 27th, 2024

मौसम ने बदली करवट पहाड़ों पर बारिश, सबसे ज्यादा सूखी रही फरवरी

Byukcrime

Mar 1, 2023 #ukcrime, #uttakhand

दून समेत पूरे उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ ही कई स्थानों पर वर्षा व ओलावृष्टि हुई। जिससे तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। वहीं हवाएं चलने से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस होने लगी है। 

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जबकि, देहरादून और टिहरी में कहीं-कहीं बौछारें व ओलावृष्टि हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमक सकती है। इससे तापमान में मामूली की गिरावट आ सकती है। प्रदेश में लंबे समय से शुष्क मौसम बना हुआ था।

उत्तराखंड में धरती इस बार पूरे शीतकाल (नवंबर से फरवरी) में वर्षा के लिए तरसती रही। मेघों की सबसे ज्यादा बेरुखी फरवरी में देखने को मिली, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस माह सामान्य से 89 प्रतिशत कम वर्षा हुई। यह फरवरी में आलटाइम सबसे कम वर्षा है। सामान्यत: फरवरी में प्रदेश में 59.5 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार महज 6.7 मिमी वर्षा ही हुई। हरिद्वार और पौड़ी जिले में तो वर्षा की एक बूंद नहीं गिरी।

By ukcrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *