• Fri. Feb 7th, 2025

 महिला सुरक्षा पर मुख्यमंत्री की बैठक आज,

Byukcrime

Nov 12, 2022 #ukcrime, #uttakhand

राज्य में कानून व्यवस्था एवं महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में समीक्षा करेंगे।

बैठक में गृह, पुलिस, समाज कल्याण, उद्योग, पर्यटन, श्रम, परिवहन, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ ही सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।

एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग के संबंध में जिलावार विवरण, जन जागरूकता अभियान की जानकारी के साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी मुख्यमंत्री लेंगे।

उत्तराखंड क्रांति दल महिला मोर्चा ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ द्रोण चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आरोपितों के खिलाफ कमजोर पैरवी और जांच एजेंसियों व पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला।

By ukcrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *