• Sat. Jul 27th, 2024

देहरादून में रैतिक परेड आज, पांच विभूतियों को दिया जाएगा उत्तराखंड 

Byukcrime

Nov 9, 2022 #ukcrime, #uttakhand

राज्य स्थापना की 22वीं वर्षगांठ को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए दून तैयार है। विधानसभा, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय व तमाम शासकीय कार्यालयों को प्रकाशमय किया गया है।

इस अवसर पर हर साल पुलिस की रैतिक परेड आकर्षण का केंद्र रहती है। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे और यहं पर परेड का निरीक्षण किया।

पुलिस की रैतिक परेड सुबह 9.35 से शुरू हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल गुरमीत सिंह भी पुलिस लाइन पहुंचे। राज्यपाल गुरमीत सिंह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी परेड का निरीक्षण किया। इसके अलावा तमाम अन्य कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित किए जा रहे हैं।

समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ रहे जनरल स्व. बिपिन रावत, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, प्रसिद्ध गीतकार स्व. गिरीश चंद्र तिवारी गिर्दा और साहित्यकार स्व. वीरेन डंगवाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार में एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाता है।

By ukcrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *