• Sat. Jul 27th, 2024

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज,

Byukcrime

Nov 8, 2022 #ukcrime, #uttakhand

साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद देव दिवाली के दिन यानी 08 नवंबर को लगने जा रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। 08 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हालांकि चंद्र ग्रहण और प्रदोष काल में पूजा का शुभ देखते हुए देव दीपावली 07 नवंबर को ही मनाई गई है। 

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को शाम करीब 4 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। 

शहरकब से शुरूशहरकब से शुरू
दिल्ली5.28नोएडा5.30
अमृतसर5.32लखनऊ5.16
भोपाल5.36लुधियाना5.34
जयपुर5.37शिमला    5.20
मुंबई6.01कोलकाता4.52
रायपुर5.21पटना5.00
इंदौर5.43देहरादून5.22
उदयपुर5.49गांधीनगर5.55

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। 

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। वैसे तो चंद्र और सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष में शास्त्र में भी इसका बहुत अधिक महत्व माना गया है। 

By ukcrime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *